Home / राज्य / बात-बात पर सगे भाइयों के झगड़े में ले ती 90 वर्षीय वृद्ध पिता की सांसें

बात-बात पर सगे भाइयों के झगड़े में ले ती 90 वर्षीय वृद्ध पिता की सांसें

 

 

लखनऊ से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट 

पारिवारिक कलह कभी-कभी इतना बड़ा रूप ले लेती है कि अपनों की जान तक चली जाती है। राजधानी के अरम्बा गांव में मंगलवार को ऐसा ही दर्दनाक हादसा हुआ, जब दो सगे भाइयों के बीच हुए झगड़े को शांत कराने पहुंचे 90 वर्षीय वृद्ध पिता की जान चली गई।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रज्जू और उनकी पत्नी श्रीदेवी के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो रही थी। यह देख रज्जू का भाई राकेश उन्हें समझाने पहुंचा, लेकिन बात संभलने के बजाय दोनों भाइयों में ही विवाद बढ़ गया। इसी दौरान शोर सुनकर पिता रामदीन बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि झगड़े के दौरान राकेश ने गुस्से में उन्हें धक्का दे दिया, जिससे वह गिर पड़े और बेहोश हो गए। परिजन आनन-फानन में रामदीन को राम सागर मिश्र सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल