बृजमनगंज से आर्यन जायसवाल
बृजमनगंज नगर पंचायत में गुरुवार की दोपहर मां भद्र काली शक्ति संगठन की ओर से मां भद्र काली का शोभायात्रा बड़े ही धूम धाम से निकाला गया। जो पूरे नगर का भ्रमण करते हुए कस्बे के पश्चिमी ओर स्थित साहब पोखरा पर पहुंचा। जहां पर पूरे विधि विधान से मूर्ति का विसर्जन किया गया।
बृजमनगंज के कोल्हुई बैरियर तिराहे पर मां भद्र काली का मंदिर स्थापित है। यहां कई वर्षों से मां भद्र काली शक्ति संगठन बृजमनगंज की ओर से मां काली की प्रतिमा स्थापित की जाती है। इसी क्रम में इस बार भी मां काली की पूजा पाठ कई दिनों तक चली। परम्परागत तरीके से गुरुवार को विसर्जन पूर्व मां भद्र काली का शोभायात्रा निकाला गया।
पूर्वविधायक अमन मणि त्रिपाठी ने पहुंच कर मां की आरती उतारी।इसके मां का शोभायात्रा पण्डाल से चलकर कोल्हुई रोड, सहजनवा बाबू रोड, गल्ला मंडी, रेलवे स्टेशन रोड, धानी रोड सहित विभिन्न स्थानों से होते हुए उसका रोड पर स्थित साहेब के पोखरे पर पहुंचा। जहां पर पूरे विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
शोभायात्रा में घण्ट एवं शंखनाद सहित मां काली की जयघोष से पूरा नगर गुंजयमान रहा।इस दौरान कलाकारों ने मनोहर झांकी व नृत्य भी प्रस्तुत किए। साथ चल रहे अखाड़े में लोगों ने एक से बढ़कर एक हैरत-अंगेज करतब भी दिखाए। मां काली के शोभायात्रा में नगर वासियों सहित आस-पास के गांव के लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। इसी क्रम में नगर पंचायत के वार्ड शहीद भगत सिंह नगर में भी मां भद्र काली की मूर्ति को स्थापित किया गया । वहां स्थित मां भद्र काली का नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने पूजन अर्चन कर शोभायात्रा की शुरुआत किया। इस अवसर पर रवि वर्मा, अमित जायसवाल, राजन जायसवाल, दिलीप चौधरी, प्रिंस चौधरी व आशीष जायसवाल,ओमप्रकाश जायसवाल, यश जायसवाल, मंटू मणि त्रिपाठी,झिनक विश्वकर्मा, सुभाष जायसवाल, बबलू जायसवाल, आर्यन जायसवाल, गणेश गुप्ता,लालचन्द जायसवाल, , मनोज जायसवाल,आस्था जायसवाल आदि मौजूद रहे।साथ ही पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार, तहसीलदार अंकित अग्रवाल व थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह मय पुलिस फोर्स चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में मुस्तैद रहे।





