Home / विदेश / पूर्वांचल को बड़ी सौगात 9500 करोड़ से बनेगा सिक्स लेन,हाईवे,लखनऊ,वाराणसी,जौनपुर का सफर होगा सरल 

पूर्वांचल को बड़ी सौगात 9500 करोड़ से बनेगा सिक्स लेन,हाईवे,लखनऊ,वाराणसी,जौनपुर का सफर होगा सरल 

लखनऊ से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट

पूर्वांचल के यात्रियों के लिए बड़ी खुश खबरी है। उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार मिलकर लखनऊ से वाराणसी के बीच सड़क संपर्क को और मजबूत करने जा रही हैं। इसके लिए करीब 9500 करोड़ रुपये की लागत से लखनऊ–वाराणसी हाईवे को सिक्स लेन बनाया जाएगा।

फिलहाल राजधानी से काशी तक पहुंचने में जहां 5 से 6 घंटे लगते हैं, वहीं नया सिक्स लेन कॉरिडोर तैयार होने के बाद यह दूरी केवल ढाई से 3 घंटे में तय की जा सकेगी।इससे आम यात्रियों,व्यापारियों और तीर्थयात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

 

पीएम मोदी और सीएम योगी का बयान

———————————————

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस परियोजना को पूर्वांचल के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि “काशी और लखनऊ का यह नया संपर्क न केवल यात्रा को आसान बनाएगा बल्कि विकास की गंगा भी बहाएगा। पूर्वांचल अब नई ऊंचाइयों को छुएगा।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “सरकार प्रदेश की सड़कों को विकास की रीढ़ बना रही है। लखनऊ–वाराणसी सिक्स लेन कॉरिडोर से न सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि औद्योगिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार भी होगा। पूर्वांचल अब निवेश का केंद्र बनेगा।”जौनपुर के व्यापारी सहित आम लोग कहते हैं कि “हमारे लिए यह सड़क जीवनरेखा साबित होगी। माल ढुलाई और कारोबार में समय की बड़ी बचत होगी।”

वाराणसी की छात्रो बताया कि “लखनऊ में पढ़ाई करने के लिए हमें पहले लंबा समय लगता था। अब हम कम समय में आ-जा पाएंगे, यह हमारे लिए बड़ी राहत है।”

 

किस किस मार्ग होते गुजरेगा हाईवे

‐——————————————-

नया सिक्स लेन कॉरिडोर लखनऊ से शुरू होकर सुल्तानपुर, अमेठी, जौनपुर होते हुए वाराणसी पहुंचेगा।

लखनऊ से निकलकर यह हाईवे सुल्तानपुर जिले से गुजरेगा।

इसके बाद मार्ग अमेठी और जौनपुर जिलों को जोड़ेगा।जौनपुर से सीधे वाराणसी की ओर बढ़ते हुए यह कॉरिडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र तक पहुंचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल