Home / राज्य / खनन अधिकारी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, मां-पत्नी और भाई को दे दिए पट्टे

खनन अधिकारी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, मां-पत्नी और भाई को दे दिए पट्टे

 

 

लखनऊ से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट

सोनभद्र से हटाए गए खनन अधिकारी शैलेंद्र सिंह पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। आरोप है कि उन्होंने अपने परिवार के सदस्यो,मां, पत्नी और भाई,के नाम खनन पट्टे जारी कर दिए जहा सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग किया। शिकायतकर्ता ने शैलेंद्र सिंह के खिलाफ यह मामला शासन के उच्चाधिकारियों के साथ-साथ केंद्रीय जांच ब्यूरो CBI और प्रवर्तन निदेशालय ED तक पहुंचाया है। आरोपों में सरकारी धन की हेराफेरी, टैक्स चोरी और बेनामी संपत्ति अर्जित करना शामिल है। सूत्रों के मुताबिक, शैलेंद्र सिंह का रसूख इतना मजबूत था कि उन्होंने हाईकोर्ट में दायर याचिका भी वापस करवा दी। अधिकारी पर लगे इन आरोपों से राज्य प्रशासन और खनन विभाग में सनसनी फैल गई है। इस मामले में अभी तक अधिकारी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, जबकि जांच एजेंसियां मामले की तह तक जाने के लिए सक्रिय हैं। राज्य में खनन क्षेत्र में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार नियंत्रण के लिए यह मामला एक बार फिर से प्रशासन की सख्ती की परीक्षा बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल