Home / राज्य / खेल से होता है शारीरिक व मानसिक विकास: बजरंग बहादुर सिंह ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं: राकेश जायसवाल 

खेल से होता है शारीरिक व मानसिक विकास: बजरंग बहादुर सिंह ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं: राकेश जायसवाल 

बृजमनगंज से आर्यन जायसवाल 

ग्राम सभा दुबौलिया में स्थित एन एन इंटर कालेज में ब्लाक स्तरीय दो दिवसीय सांसद ग्रामीण खेल स्पर्धा समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गांवों में प्रतिभाओं का अंबार है। इसे निखारने की जरूरत होती है। खेल से शारीरिक ही नही मानसिक विकास भी होता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद बृजमनगंज के नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है।इस प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है। खेल से लोगों के बीच स्पर्धा की भावना उत्पन्न होती है। इस अवसर पर बृजमनगंज ब्लाक प्रमुख उदय राज यादव, पूर्व प्रमुख हरीशचंद्र सोनकर, योगेंद्र यादव, जय प्रकाश गौंड, झिनक विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल