Home / राज्य / एक्सप्रेस-वे पर चलती AC बस लगी आग 90 की स्पीड पर टायर फटने से हुआ हादसा 70 यात्रियो की बची जान

एक्सप्रेस-वे पर चलती AC बस लगी आग 90 की स्पीड पर टायर फटने से हुआ हादसा 70 यात्रियो की बची जान

लखनऊ से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट 

रविवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से गोंडा जा रही एक AC बस अचानक आग लगने से बाद में विकराल रूप ले लिया।हादसे के वक्त बस में करीब 70 यात्री सवार थे,सभी को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।घटना काकोरी थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास सुबह करीब साढ़े 4 बजे हुई।

सूत्रो के अनुसार,बस करीब 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी,तभी अचानक पीछे का टायर फट गया।तेज धमाके के साथ बस लहराई तो ड्राइवर ने तुरंत वाहन रोक दिया।ड्राइवर और क्लीनर नीचे उतरकर टायर की जांच कर ही रहे थे कि पीछे से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। यात्रियों ने बताया कि बस में सो रहे लोगों को ड्राइवर और क्लीनर ने चिल्लाकर बाहर निकलने को कहा। सभी यात्री किसी तरह बाहर भागे और अपनी जान बचाई। कई लोगों का सामान बस में ही जलकर राख हो गया। आग इतनी भीषण थी कि दो किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। करीब एक घंटे बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। केवल ढांचा ही बचा। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी और टायर फटने के बाद शॉर्ट सर्किट को आग की संभावित वजह माना जा रहा है। फिलहाल जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल