Home / राज्य / सांसद खेल स्पर्धा का हुआ समापन,खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

सांसद खेल स्पर्धा का हुआ समापन,खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

 

 

लक्ष्मीपुर से श्रीनरायन गुप्ता 

रविवार को सरदार पटेल इंटर कॉलेज सोंधी में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा ब्लॉक लक्ष्मीपुर का भव्य समापन हुआ। अंतिम दिवस में खिलाड़ियों ने खो-खो एवं कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भागीरथी कृषक इंटरमीडिएट कॉलेज भगीरथपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अव्वल स्थान प्राप्त किया।

विजेता एवं उपविजेता टीमों को वरिष्ठ भाजपा नेता लाल चन्द चौधरी ने मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं भी किसी से कम नहीं हैं। यदि उन्हें सही मंच और अवसर मिले तो वे प्रदेश और देश स्तर पर अपना परचम लहरा सकती हैं।प्रतियोगिता के विभिन्न खेलों में छात्र-छात्राओं ने उम्दा प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ में रोशनी और उमा यादव ने बाजी मारी, जबकि 200 मीटर दौड़ में प्रिया और राधिका विजेता रहीं। वहीं 400 मीटर दौड़ में प्रीती और साधना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों में गजब का जोश और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विशुनदेव चौरसिया, अजय चौधरी, रमेश चौधरी, उमेश जायसवाल, दिलीप चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। खेल निर्णायक शिक्षकों में अशोक राय, मनोज कनौजिया, सैय्यद खान, चन्द्र प्रकाश, सुनील प्रजापति, मनोज उपाध्याय, प्रकाशचन्द, सुनील कुमार शर्मा, निधि शर्मा, विभा एवं इंजमामुल हक का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल