Home / देश / मुरादाबाद परी रेस्टोरेंट में सिलेंडर ब्लास्ट से मची तबाही.मालिकिन की मौत, 10 से अधिक लोग झुलसे

मुरादाबाद परी रेस्टोरेंट में सिलेंडर ब्लास्ट से मची तबाही.मालिकिन की मौत, 10 से अधिक लोग झुलसे

 

 

मुरादबाद से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट

 

मुरादाबाद में रविवार देर रात्रि एक तीन मंजिला रेस्टोरेंट में सिलेंडर ब्लास्ट से आग लग गई। हादसे में रेस्टोरेंट मालकिन माया श्रीवास्तव की मौत हो गई,वही 10 से अधिक लोग झुलस गए। धमाकों से आसपास का इलाका दहशत फैल गया।

यह घटना कटघर थाना क्षेत्र के रामपुर रोड स्थित होटल क्लार्क इन के सामने बने ‘परी रेस्टोरेंट’ की है। देर रात रेस्टोरेंट के किचन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और एक-एक कर पांच गैस सिलेंडर फट गए।धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी।आग की लपटों ने रेस्टोरेंट की तीनों मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया।कई लोग ऊपर की मंजिलों पर फंस गए। कुछ लोगों ने खिड़कियां तोड़कर कूदकर जान बचाई और कई झुलस गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल