Home / राज्य / रहस्यमय परिस्थितियों में साड़ी के फंदे से लटकी हुई मिली सफाईकर्मी का शव 

रहस्यमय परिस्थितियों में साड़ी के फंदे से लटकी हुई मिली सफाईकर्मी का शव 

 

बृजमनगंज से आर्यन जायसवाल 

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहरा दुर्गा मंदिर के पीछे स्थित मकान में मंगलवार को सुबह छह बजे सुनील पुत्र रमेश निवासी मिल कॉलोनी वार्ड नंबर सात,रुदलापुर थाना फरेंदा व हाल मुकाम लेहरा मंदिर उम्र 32 वर्ष का शव घर में रहस्यमय परिस्थितियों में साड़ी के फंदे से लटकाता मिला। उक्त युवक मंदिर के पास बने शौचालयों में सफाई का कार्य करता था। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक मंदिर के पास बने शौचायलयों की सफाई तथा देख रेख करता था। नशे का आदी था।जिसकी पत्नी भी छोड़ कर चली गई थी। मंगलवार की सुबह साढ़े चार बजे कहीं से वापस अपने घर आया है। उसके बाद अपने आवास में अपने मां की साड़ी का फंदा बनाकर पंखे में झूल गया। जानकारी घरवाले सुनील को आनन फानन में इलाज हेतु फंदे से उतार कर सीएचसी बनकटी ले गए। जहां डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। साथ ही सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल