Home / राज्य / लक्ष्मीपुर सीएचसी के ग्रुप में लिंक भेज लैब टेक्नीशियन के खाते से उड़ाए गए बाइस हजार रुपये   

लक्ष्मीपुर सीएचसी के ग्रुप में लिंक भेज लैब टेक्नीशियन के खाते से उड़ाए गए बाइस हजार रुपये   

 

लक्ष्मीपुर से श्रीनरायन गुप्ता 

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में कार्यरत लैब टेक्नीशियन के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने बाइस हजार रुपये उड़ा दिए। इस घटना से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोगलहा निवासी दुर्गेश कुमार ने बताया कि वे सीएचसी लक्ष्मीपुर में लैब टेक्नीशियन के पद पर तैनात हैं।उनके विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप पर एक ऐप डाउनलोड करने का लिंक भेजा गया था। विश्वास में आकर उन्होंने लिंक ओपन कर लिया। रात करीब 11:30 बजे उनके मोबाइल पर बैंक से रुपये कटने का मैसेज आया। जब उन्होंने खाते की जांच की, तो उसमें से कुल 22 हजार रुपये गायब थे।

पीड़ित दुर्गेश कुमार ने तत्काल इस घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस अधीक्षक महराजगंज को दी। उन्होंने लिखित शिकायत देकर साइबर ठगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और धनराशि वापस दिलाने की मांग की है।इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में साइबर फ्रॉड को लेकर चिंता का माहौल है।सीएचसी अधीक्षक डा अरूण गुप्ता ने लिंक न लोड करने का निर्देश दिया था।उसी ग्रुप से हैकर द्वारा कहा कि आप गलत प्रचार क्यो कर रहे है।बताया जाता है कि ग्रुप के किसी स्वास्थ्य कर्मचारी का नंबर पहले से ही हैक था।उसी नंबर से सभी ग्रुपों लिंक भेजा गया।अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल