Home / राज्य / सरकार ने गन्ना किसानों को दी बड़ी सौगात,गन्ने का मूल्य 30 रुपये प्रति कुंतल बढ़ाया

सरकार ने गन्ना किसानों को दी बड़ी सौगात,गन्ने का मूल्य 30 रुपये प्रति कुंतल बढ़ाया

 

 

लखनऊ से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट

 

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गन्ना किसानों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने गन्ने का मूल्य प्रति कुंतल 30 रुपये की बढ़ोत्तरी की घोषणा की है।नई दरों के अनुसार,कम समय वाली प्रजाति के गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति कुंतल और सामान्य प्रजाति का मूल्य 390 रुपये प्रति कुंतल तय किया गया है। यह पेराई सत्र 2025-26 के लिए की गई है।

सरकार के इस निर्णय से राज्य के लाखों गन्ना किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। गन्ना मूल्य वृद्धि से किसानों को लगभग 3000 करोड़ रुपये का अतिरिक्‍त भुगतान किया जाएगा।

सरकार ने बताया कि 2017 से अब तक चार बार गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है।पिछले साढ़े आठ वर्षों में किसानों को 2,90,225 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड भुगतान किया गया है,वही 2007 से 2017 के बीच केवल 1,47,346 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ था।

इस तरह पिछली सरकारों की तुलना में योगी सरकार के कार्यकाल में 1,42,879 करोड़ रुपये अधिक भुगतान गन्ना किसानों को किया गया है। सरकार के इस फैसले को किसानों के लिए एक बड़ी सौगात और खुशखबरी के रूप में देखा जा रहा है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल