Home / राज्य / शादी से पहले मिलने पहुंचा दिव्यांग प्रेमी,ग्रामीणों ने पीट-पीटकर की हत्या. प्रेमिका ने भी आत्महत्या की कोशिश

शादी से पहले मिलने पहुंचा दिव्यांग प्रेमी,ग्रामीणों ने पीट-पीटकर की हत्या. प्रेमिका ने भी आत्महत्या की कोशिश

 

हमीरपुर से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट 

 

हमीरपुर जनपद के मौदहा क्षेत्र के परछछ गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई।प्रेमिका से मिलने पहुंचे दिव्यांग प्रेमी की ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।वारदात के बाद प्रेमिका का मानसिक संतुलन बिगड़ गया और उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। फिलहाल युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौदहा थाना प्रभारी उमेश सिंह के मुताबिक, बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र निवासी रवि (35) पुत्र कालेदीन का परछछ गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था। युवती के परिवार वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था और उन्होंने उसकी शादी 2 नवंबर को दूसरी जगह तय कर दी थी। इसी बीच युवती ने रवि को आखिरी बार मिलने के लिए बुलाया। बुधवार शाम जब रवि प्रेमिका से मिलने गांव पहुंचा, तभी युवती के चाचा पिंटू ने दोनों को देख लिया और रवि को पकड़ लिया। आरोप है कि खुद को बचाने के लिए रवि ने चाकू से पिंटू पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों ने रवि को पकड़कर बांध दिया और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। वह तड़पते हुए पानी मांगता रहा, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। कुछ ही देर में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद युवती ने सदमे में खुदकुशी की कोशिश की, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल