बहराइच से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट
जनपद बहराइच के ग्राम भरथापुर में बुधवार शाम लगभग 6:00 बजे एक बड़ा हादसा हो गया, जब सरयू नदी में सवारियों से भरी एक नाव अचानक डूब गई।नाव में कुल 22 लोग सवार थे। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से 13 व्यक्तियों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि एक महिला रमजैया (उम्र लगभग 60 वर्ष, निवासी भगगड़वा) का शव बरामद हुआ है। वहीं, आठ लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।
लापता व्यक्तियों की सूची इस प्रकार है। नाविक मिहिलाल यादव (पुत्र स्व. पुतई), उम्र 38 वर्षषशिवनंदन मौर्य (पुत्र शालिगराम), उम्र 50 वर्ष
सुमन (पत्नी प्रमोद मौर्या), उम्र 28 वर्ष सोहनी (पुत्री प्रमोद), उम्र 5 वर्ष शिवम (पुत्र रामनरेश मौर्या), उम्र लगभग 9 वर्ष मृतका रमजैया के दो पोते 7 वर्ष व 10 वर्ष शांति (पत्नी पंचम) की 5 वर्षीय पुत्री घटना की जानकारी मिलते ही SSB की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।मौके पर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं और लापता लोगों की तलाश तेज़ी से जारी है।





