पटना से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट
बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्य मंत्री संजय गंगवार की कांग्रेस प्रतिनिधि ज्योति झा से मुलाकात ने सियासी गलियारों में खलबली मचा दी है।
जानकारी के अनुसार, मंत्री संजय गंगवार बिहार दौरे के दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि ज्योति झा के आवासीय कार्यालय पहुंचे, जहां दोनों नेताओं की मुलाकात हुई। खास बात यह रही कि इस मुलाकात की तस्वीरें खुद मंत्री गंगवार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कीं, जिसके बाद राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। फोटो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ सामने आईं। कई यूज़र्स ने सवाल उठाया कि “क्या यह मुलाकात केवल शिष्टाचार भेंट थी या फिर इसके पीछे कोई राजनीतिक रणनीति छिपी है?” इस मुलाकात पर सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने तीखा बयान देते हुए कहा जब चुनाव प्रचार अपने चरम पर हो, तब भाजपा मंत्री का कांग्रेस नेता से मिलना कई संकेत देता है। 2027 में मंत्री संजय गंगवार की जमीन कही खिखिसक तो नही रही है।





