Home / राज्य / जौनपुर में सड़क हादसा,तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीन को रौंदा, मौके पर मौत

जौनपुर में सड़क हादसा,तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीन को रौंदा, मौके पर मौत

 

 

जौनपुर से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट 

 

जौनपुर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के ताखापूर गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह हालात को संभाला।बस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए चार थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है।मृतकों के घरवालो का रो-रोकर बुरा हाल है और वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल