लखनऊ से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने जेल से रिहाई के बाद पहली बार बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भले ही अब वे शांत दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उनके भीतर का पुराना राजनीतिक जोश अब भी जिंदा है।
आजम ने कहा,“मैं बदले में यकीन नहीं रखता,मै केवल इंसाफ पर यकीन रखता हूं। बस सेहत थोड़ी कमजोर है, वरना जब मैच दोबारा शुरू होगा तो मैं फिर बल्लेबाजी करूंगा। उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा, “टोपी जेब में रखने वाले मुसलमान नहीं हैं।”आजम खान का यह बयान उनके समर्थकों के बीच नए राजनीतिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।आजम ने आगे कहा कि वे अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करेंगे और हमेशा न्याय के पक्ष में खड़े रहेंगे। राजनीतिक गलियारों में उनके इस बयान को आने वाले चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है।







