Home / राज्य / लक्ष्मीपुर के ललिइन पैसिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण 

लक्ष्मीपुर के ललिइन पैसिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण 

 

 

लक्ष्मीपुर से श्रीनरायन गुप्ता

 

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर के ग्राम पैसिया ललाइन मे कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम सदाबहार विवाह घर में आयोजित हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने की। पार्टी कार्यकर्ताओं दो दिन के अन्दर बीएलए-2 की नियुक्ति पूरी करने का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद जितेन्द्र सिंह ने कहा कि “ हर व्यक्ति इस अभियान में वोटर नहीं बनना है। इसलिए इस अभियान में सभी को पूरी ताकत से जुटना चाहिए।

विशिष्ठ अतिथि पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष को कमजोर करने का प्रयास कर रही है, ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को “वोट बनाओ” अभियान को मजबूती से आगे बढ़ाना होगा।

पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन मिश्रा, सदामोहन उपाध्याय, झिनकू चौधरी ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि महराजगंज कांग्रेस सही दिशा में आगे बढ़ रही है और निर्धारित समय में मतदाता सूची निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सदा मोहन उपाध्याय, यंत्री प्रसाद मौर्या,राजन शुक्ल, के.सी पाण्डेय,हृदय नारायण पाण्डेय,ब्लाक अध्यक्ष हरिराम मौर्या,ब्लाक अध्यक्ष नौतनवा उमेश साहनी, वहाब सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल