Home / राज्य / उत्तर प्रदेश में 45 हजार से अधिक होमगार्डों के भर्ती का रास्ता साफ

उत्तर प्रदेश में 45 हजार से अधिक होमगार्डों के भर्ती का रास्ता साफ

 

लखनऊ से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में 45 हजार से अधिक पदों पर होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती का मार्ग प्रशस्त हो गया है। राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को औपचारिक मंजूरी देते हुए शासनादेश जारी कर दिया है। साथ ही भर्ती से संबंधित गाइडलाइन को भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को इन भर्तियों के लिए एनरोलमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलों से रिक्त पदों का प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद बोर्ड द्वारा एनरोलमेंट प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। इसके उपरांत लिखित परीक्षा का आयोजन होगा।

आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तय, बहु-स्तरीय चयन प्रक्रिया

———————————————————–

प्रमुख सचिव ‘होमगार्ड’ राजेश कुमार सिंह द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार, होमगार्ड स्वयंसेवक के पद पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।भर्ती प्रक्रिया में पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी। उसके बाद मेरिट सूची जारी की जाएगी। सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षण (PST), दस्तावेज सत्यापन तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से गुजरना होगा। इन सभी चरणों में सफल रहने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल