Home / राज्य / उत्तर प्रदेश में 15 संयुक्त सचिवों का तबादला, शकील अहमद सिद्दीकी को उच्च शिक्षा विभाग में भेजा गया

उत्तर प्रदेश में 15 संयुक्त सचिवों का तबादला, शकील अहमद सिद्दीकी को उच्च शिक्षा विभाग में भेजा गया

 

 

लखनऊ से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। इस सूची में कई महत्वपूर्ण नाम शामिल हैं। इनमें शकील अहमद सिद्दीकी का नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय है, जिन्हें लंबे समय से नई तैनाती का इंतज़ार था। सरकार ने अब उन्हें उच्च शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया है।

शासन ने यह तबादले प्रशासनिक दक्षता और कार्य प्रणाली को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किए हैं। जिन 15 अधिकारियों के नाम सूची में शामिल हैं, उनमें विभिन्न विभागों जैसे वित्त, शिक्षा, गृह, राजस्व, और पंचायतीराज से जुड़े अधिकारी हैं।

तबादला सूची में शामिल प्रमुख नाम

————————————-

1. शकील अहमद सिद्दीकी – प्रतीक्षारत स्थिति से मुक्त कर उच्च शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में तैनाती।

2. अमित कुमार सिंह – गृह विभाग में भेजे गए।

3. नीता मिश्रा – वित्त विभाग में संयुक्त सचिव पद पर नियुक्त।

4. विजय बहादुर यादव – राजस्व विभाग में भेजे गए।

5. संदीप वर्मा – पंचायतीराज विभाग में संयुक्त सचिव बनाए गए।

6.रमेश चंद्र तिवारी (वित्त विभाग → युवा कल्याण विभाग)

7. आशुतोष चंद्र पांडेय (गृह विभाग → वित्त विभाग)

8.महेंद्र कुमार त्रिपाठी (नमामि गंगे & ग्रामीण जलापूर्ति → गृह विभाग)

9. अनिल कुमार सिंह (सहकारिता → राजस्व विभाग)

10. प्रेमेंद्र कुमार गुप्ता (गृह विभाग → भाषा विभाग)

11. विनोद कुमार सिंह (कृषि विभाग → धर्मार्थ कार्य विभाग)

12. विचित्र नारायण (खाद्य एवं रसद → बाह्य सहायता परियोजना विभाग)

13.अवनीन्द्र कुमार शुक्ल (श्रम विभाग → राज्य संपत्ति विभाग)

14.राम प्रकाश सिंह (राजस्व विभाग → सचिवालय प्रशासन विभाग)

15. विनोद कुमार द्विवेदी (वित्त विभाग → समन्वय विभाग)

16. पुष्पेंद्र सिंह (MSME & निर्यात प्रोत्साहन → सार्वजनिक उद्यम विभाग)

17. विनय कुमार (उद्यान विभाग → राष्ट्रीय एकीकरण विभाग)

18. सत्य प्रकाश सिंह (वित्त विभाग → गृह विभाग)

19. प्रेम कुमार पांडेय (उच्च शिक्षा विभाग → वित्त विभाग)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल