Home / राज्य / दोस्त-दोस्त ना रहा,मारा चाकू जब तक प्रांण नहीं निकल गए   

दोस्त-दोस्त ना रहा,मारा चाकू जब तक प्रांण नहीं निकल गए   

प्रयागराज से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट

प्रयागराज में खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के अटाला स्थित इमली तला मोहल्ले में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई, जहां 10 साल पुरानी दोस्ती खून में नहाई गई। सिराज (40) नामक व्यक्ति की उसके ही दोस्त अयाज ने चाकू मारकर हत्या कर दी। हरियाणवी तब तक चाकू मारा जब तक उसकी प्रांण नहीं निकल गये। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में जानलेवा झगड़े में बदल गई।

डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि मृतक सिराज मूल रूप से फतेहपुर का निवासी था और प्रयागराज में किराए के मकान में रहकर गाड़ी चलाने का काम करता था। शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे वह अपने दोस्त अयाज के घर पहुंचा, जहां किसी विवाद के बाद अयाज ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल सिराज मौके पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी अयाज फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। अधिकारियों के अनुसार, दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी, लेकिन हत्या की असली वजह की जांच जारी है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल