Home / राज्य / तालाब में लावारिस हालत में मिली बच्ची,पुलिस ने सीएचसी कराया भर्ती,जिला अस्ताल रेफर 

तालाब में लावारिस हालत में मिली बच्ची,पुलिस ने सीएचसी कराया भर्ती,जिला अस्ताल रेफर 

पुरन्दरपुर से श्रीनरायन गुप्ता की रिपोर्ट 

पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के सेमरा महराज मे उस समय हड़कंप मच गया जब शनिवार को शाम एक तालाब में लावारिस हालत में एक नवजात बच्ची जलकुम्ही के उपर तैरती मिली। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।सूचना पर मौके पर पहुँचे थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज राय व ग्रामीणों के काफी प्रयास से बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल स्वास्थ्य परीक्षण के लिए नज़दीकी अस्पताल सीएचसी बनकटी में भर्ती कराया।जहा चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर है।इस प्रकरण में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज राय ने बताया कि बच्ची को किसने तालाब में छोड़ा, इसकी जांच की जा रही है। आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।फिलहाल पुलिस ने बच्ची को बाल संरक्षण इकाई महराजगंज को सुपुर्द कर दिया है और मामले की जांच जारी है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल