बृजमनगंज से आर्यन जायसवाल
बृजमनगंज थाना अंतर्गत सोमवार की रात दिल्ली ब्लास्ट की घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थानों व सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन तथा अति महत्वपूर्ण लेहरा मंदिर सहित विभिन्न स्थानों की सघन तलाशी की गई। साथ ही जगह – जगह सशस्त्र पिकेट्स लगाए गए। संदिग्धों से पूछताछ भी की गई। कुछ स्थानों पर बेवजह घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों को हिदायत भी दी गई। इस दौरान उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा, गजेंद्र प्रताप सिंह, आलोक कुमार, अर्चना यादव, प्रिया वर्मा, लेहड़ा मंदिर चौकी प्रभारी निरंजन राय सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।





