Home / राज्य / लक्ष्मीपुर के तीन ग्राम पंचायतों में फैलेरिया की जांच के लिए 900 सैंपल 

लक्ष्मीपुर के तीन ग्राम पंचायतों में फैलेरिया की जांच के लिए 900 सैंपल 

 

 

लक्ष्मीपुर से श्रीनरायन गुप्ता

 

फैलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत लक्ष्मीपुर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों में बड़े पैमाने पर सैंपल जांच अभियान चलाया। इस दौरान कुल 900 सैंपल जांच के लिए एकत्र किए गए।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अभियान का उद्देश्य गांवों में फैलेरिया के संभावित मरीजों की पहचान कर समय पर उपचार सुनिश्चित करना है। टीम ने घर-घर जाकर लोगों से रक्त के नमूने लिए और उन्हें प्रयोगशाला में भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संक्रमित पाए जाने वाले व्यक्तियों को दवा और चिकित्सा परामर्श दिया जाएगा।

लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा अरूण गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मी आलमगीर,विनय पांडेय,दुर्गेश कुमार,सुनील कुमार,रवि गोयल,और बीएस डब्लू अविशेक राय ने प्रत्येक गाँव से तीन तीन सौ सैंपल एकत्र किए गए।उन्होने बताया कि फैलेरिया एक गंभीर रोग है, जो मच्छरों के काटने से फैलता है। यदि समय पर उपचार न किया जाए, तो यह स्थायी विकलांगता का कारण बन सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे स्वास्थ्य टीम के सहयोग करें और निर्धारित दवाएं अवश्य सेवन करें।जहां एक नवंबर से 11 नवंबर तक कोट कम्हरिया,राजधानी,सिंहपुर थरौली के ग्राम पंचायतों में लोगों को बीमारी से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी गई। टीम ने बताया कि मच्छरों की रोकथाम के लिए घरों के आसपास पानी जमा न होने दें, मच्छरदानी का उपयोग करें और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और फैलेरिया उन्मूलन के लिए आगामी दिनों में अन्य ग्राम पंचायतों में भी यह अभियान चलाया जाएगा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल