Home / राज्य / योगी सरकार का कवच मिशन रात में भी सुरक्षित रहेंगी महिलाएं, ‘कवच’ मिशन, नाइट शिफ्ट के लिए तय किए नए नियम

योगी सरकार का कवच मिशन रात में भी सुरक्षित रहेंगी महिलाएं, ‘कवच’ मिशन, नाइट शिफ्ट के लिए तय किए नए नियम

 

 

लखनऊ की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब राज्य की महिलाएं अपनी सहमति से नाइट शिफ्ट में काम कर सकेंगी। सरकार ने इसके लिए ‘कवच’ नामक विशेष पहल शुरू की है, जिसके तहत रात की ड्यूटी करने वाली महिलाओं को सुरक्षा, बेहतर वेतन और सुविधाएं दी जाएंगी। नए आदेश के अनुसार, महिलाएं शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक काम कर सकती हैं, लेकिन इसके लिए उनकी लिखित सहमति आवश्यक होगी। नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिला कर्मचारियों को दोगुनी मजदूरी, CCTV निगरानी, सुरक्षित परिवहन सुविधा और प्रशिक्षित सुरक्षा गार्ड की गारंटी दी जाएगी।

इसके साथ ही, महिलाएं बिना रुकावट लगातार 6 घंटे तक काम कर सकेंगी। ओवरटाइम की सीमा भी 75 घंटे से बढ़ाकर 144 घंटे प्रति तिमाही कर दी गई है, जिसका भुगतान डबल वेज रेट पर किया जाएगा। सरकार ने यह नियम 29 श्रेणियों के खतरनाक उद्योगों में भी लागू किए हैं, जिससे अब महिलाएं उन क्षेत्रों में भी काम कर सकेंगी, जहां पहले उन्हें अनुमति नहीं थी।योगी सरकार की यह पहल महिलाओं को कार्यस्थल पर सुरक्षा, सम्मान और समान अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे महिलाएं अपने करियर में और अधिक स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता हासिल कर सकेंगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल