Home / राज्य / बिहार चुनाव:192 सीटों के रुझान जारी, जेडीयू और बीजेपी में कड़ी टक्कर

बिहार चुनाव:192 सीटों के रुझान जारी, जेडीयू और बीजेपी में कड़ी टक्कर

 

 

पटना की रिपोर्ट 

बिहार विधानसभा चुनाव के ताज़ा रुझानों में 192 सीटों का आंकड़ा सामने आ गया है, जिसमें एनडीए के घटक दलों ने बढ़त बनाई हुई है। चुनाव आयोग द्वारा जारी रुझानों के अनुसार, बीजेपी 59 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि उसके सहयोगी दल जेडीयू 62 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

महागठबंधन की बात करें तो आरजेडी 34 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अन्य दलों में चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) 15 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इन रुझानों से साफ है कि बिहार की सियासत में एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला जारी है, और अंतिम परिणाम की तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं हुई है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल