Home / राज्य / हंगामें के बीच (लुआक्टा) चुनाव में 5वीं बार अध्यक्ष चुने गए मनोज पांडेय व चौथी बार महामंत्री पद पर डॉ.अंशु केडिया निर्वाचित

हंगामें के बीच (लुआक्टा) चुनाव में 5वीं बार अध्यक्ष चुने गए मनोज पांडेय व चौथी बार महामंत्री पद पर डॉ.अंशु केडिया निर्वाचित

 

लखनऊ

लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध पाँच जिलों के ऐडेड डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों के संगठन (लुआक्टा) चुनाव में सोमवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। मतगणना के दौरान कई बार विवाद की स्थिति बनी, जिसके चलते गिनती बीच में रोकनी पड़ी। बाद में पुलिस की उपस्थिति में मामले को शांत कराया गया और रात करीब 1 बजे परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर डॉ. मनोज पांडे लगातार पांचवीं और महामंत्री पद पर डॉ. अंशु केडिया लगातार चौथी बार विजयी रहीं। शाम तक मतदान शांतिपूर्ण रहा, लेकिन डालीगंज स्थित मुमताज डिग्री कॉलेज में जैसे ही शाम 7 बजे मतगणना शुरू हुई, विवाद शुरू हो गया। मतपत्रों के 50-50 के बंडल बनाए जा रहे थे, तभी 17 अतिरिक्त वोट निकल आए। आपत्ति होने पर मौजूदा अध्यक्ष मनोज पांडे ने घोषणा की कि यदि जीत-हार का अंतर 17 वोटों से कम रहा तो परिणाम मान्य नहीं होंगे। इसके बाद संयुक्त सचिव पद की गिनती में कॉमर्स प्रतिनिधि के चुनाव में 48 की जगह 84 मत निकलने पर शिक्षकों ने हंगामा कर दिया और चुनाव को दोबारा कराने की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को बुलाया गया और मतगणना कुछ देर के लिए रोकनी पड़ी। काफी समझाने-बुझाने और जांच के बाद रात लगभग 1 बजे चुनाव अधिकारी डॉ. एस.पी. त्रिपाठी ने परिणाम घोषित किए।कोषाध्यक्ष पद पर कीर्ति तिवारी, संयुक्त सचिव के पदों पर डॉ. वाहिद अली, डॉ. पूजा दुबे (लखनऊ) और शिवाकांत (रायबरेली) विजयी घोषित हुए।हंगामे के बावजूद अंततः डॉ. मनोज पांडे को अध्यक्ष और डॉ. अंशु केडिया को महामंत्री पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल