Home / राज्य / मुगलसराय में दवा कारोबारी की रास्ते में गोली मारकर हत्या, CCTV में हमलावर कैद

मुगलसराय में दवा कारोबारी की रास्ते में गोली मारकर हत्या, CCTV में हमलावर कैद

 

 

चंदौली 

मंगलवार रात मुगलसराय के व्यस्त GT रोड इलाके में दवा कारोबारी रोहितास पाल उर्फ रोमी (45) की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे रोहितास के सिर पर हमलावर ने बेहद नजदीक से गोली चलाई और धर्मशाला गली की ओर पैदल भाग गया।

गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घायल रोहितास को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हुडी पहने एक बदमाश भागता दिख रहा है और दुकान का एक कर्मचारी उसका पीछा करता दिखता है, लेकिन वह पकड़ नहीं सका।

घटना के बाद एसपी चंदौली आदित्य लांग्हे मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस के अनुसार, हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन CCTV फुटेज के आधार पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। रोहितास पाल दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेलवे स्टेशन गेट नंबर 2 के सामने पॉपुलर मेडिकल स्टोर चलाते थे और क्षेत्र के प्रमुख दवा कारोबारियों में गिने जाते थे। वारदात के तरीके से यह आशंका जताई जा रही है कि हमला किसी पेशेवर अपराधी ने किया है, जिसने पूरे इलाके की पहले से रेकी भी की थी। वारदात के बाद पूरे नगर में सनसनी फैल गई है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल