Home / राज्य / सेंध काटकर दो लाख के जेवर व नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ,63400 रूपये नकदी भी चोरों ने चुरा ली 

सेंध काटकर दो लाख के जेवर व नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ,63400 रूपये नकदी भी चोरों ने चुरा ली 

बृजमनगंज से आर्यन जायसवाल 

सेंध काटकर चोरों ने सोमवार की रात नगर पंचायत बृजमनगंज के अहिल्या बाई नगर के जहलीपुर में लगभग दो लाख के जेवरात व 63400 रूपये नकदी चुरा लिया। वारदात के बाद चोर बक्सा घर के पास ही छोड़कर भाग निकले।

पीड़ित आबिद हुसैन के द्वारा दिए गए तहरीर के मुताबिक वह अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। जबकि उनकी पत्नी झब्बन देवी और बच्चे घर के अंदर थे। भोर में उनकी पत्नी झब्बन देवी ने जब पीछे का दरवाजा खोला तो उन्हें चोरी का पता चला। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हुए। चोरों ने पीछे की दीवार काटकर सेंध लगाई थी। घर से कुछ दूरी पर बक्सा और कपड़े फेंके हुए मिले। जिससे अंदेशा है कि चोरी जल्दबाजी में की गई।चोर लगभग दो लाख रुपये के जेवर, बर्तन और करीब 63400 रुपये की नकदी ले गए। घर का मुखिया आबिद अली ब्रान बेचने का धंधा करता था। ब्रान बेचकर घर में पैसा रखा गया था।साथ ही घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं, जिनके लिए जेवर और कपड़े धीरे-धीरे खरीदे जा रहे थे। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और चोरों की तलाश के लिए टीम गठित कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल