Home / राज्य /   कमरे में कोयला जलाकर सोए 4 कर्मचारियों की दम घुटने से मौत,कानपुर की ऑयल फैक्ट्री में हुआ दर्दनाक हादसा

  कमरे में कोयला जलाकर सोए 4 कर्मचारियों की दम घुटने से मौत,कानपुर की ऑयल फैक्ट्री में हुआ दर्दनाक हादसा

 

कानपुर

पनकी थाना क्षेत्र स्थित एक ऑयल सीड फैक्ट्री में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब फैक्ट्री के एक कमरे में सो रहे चार कर्मचारियों की लाशें मिलीं। घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन भीतर से कोई आवाज नहीं आई। सूचना पर पहुंचे फैक्ट्री मालिक की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया तो चारों युवक मृत अवस्था में पाए गए। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर आशुतोष कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि चारों कर्मचारी बुधवार रात खाना खाने के बाद कमरे में कोयला जलाकर सो गए थे। कमरे में वेंटिलेशन की बिल्कुल व्यवस्था नहीं थी। कोयला जलने से उत्पन्न कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के कारण उनका दम घुट गया और चारों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अयोध्या निवासी अमित वर्मा (32), देवरिया निवासी संजू सिंह (22), दौड़ अंसारी (28) और राहुल सिंह (23) के रूप में हुई है। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि उस समय फैक्ट्री में कुल सात कर्मचारी मौजूद थे, जिनमें से तीन बाहर चले गए थे। बाकी चार युवक कमरे में सोने चले गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर जांच पूरी कर ली है। पुलिस प्रशासन ने फैक्ट्री मालिकों से मृतक कर्मचारियों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की अपील की है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल