प्रयागराज
आचार संहिता उलंघन के आरोपी रहे आयूष मंत्री डा दयाशंकर मिश्र दयालू को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी की अदालत में चल रहे आचार संहिता उल्लंघन के मुकदमे की पूरी कार्यवाही रद्द कर दी। 2012 विधानसभा चुनाव के दौरान बिजली के खंभे पर लगे होर्डिंग के मामले में दर्ज आईपीसी 171C समेत अन्य धाराओं पर कोर्ट ने कहा कि जांच में कोई तथ्य सामने नहीं आया और न ही सीजर मेमो बनाया गया। न बिजली विभाग, न नगर निगम, न किसी व्यक्ति ने शिकायत की। कोर्ट ने इसे न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग मानते हुए चार्जशीट और संज्ञान आदेश भी निरस्त कर दिया।





