Home / राज्य / बीएलओ और लेखपाल से मारपीट करने वाला ग्राम प्रधान व पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बीएलओ और लेखपाल से मारपीट करने वाला ग्राम प्रधान व पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

रायबरेली

रायबरेली के सलोन कोतवाली क्षेत्र में एसआईआर सर्वेक्षण के दौरान महिला बीएलओ और लेखपाल से अभद्रता व मारपीट का मामला सामने आया है।प्राप्त सूचना अनुसार ग्राम पूरे अहिरन मोहद्दीनगर मजरे पाल्हीपुर में बीएलओ आरती यादव और लेखपाल अविनाश भारती मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में जुटे थे। इसी दौरान ग्राम प्रधान दीपक यादव अपने पिता कृष्णा यादव के साथ मौके पर पहुंचा और कार्य में बाधा डालने लगा। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने महिला बीएलओ से अभद्रता की, विरोध करने पर लेखपाल से गाली-गलौज करते हुए गणना प्रपत्र फाड़ दिया। इसी बीच उसने तमंचा दिखाकर दोनों कर्मियों को धमकाया और मारपीट भी की। घटना की सूचना तुरंत एसडीएम सलोन को दी गई। मामले में कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर ग्राम प्रधान दीपक यादव और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल