Home / राज्य /  बरात में विवाद, दूल्हे के भाई सहित तीन से मारपीट,लखनऊ के अमजादपुर का मामला 

 बरात में विवाद, दूल्हे के भाई सहित तीन से मारपीट,लखनऊ के अमजादपुर का मामला 

 

 

लखनऊ

अमजादपुर गांव में बृहस्पतिवार देर रात बरात के दौरान हुए विवाद में दूल्हे के भाई और दो रिश्तेदारों के साथ लड़की पक्ष के कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि हंगामे के दौरान दूल्हे के भाई की जेब में रखे डेढ़ लाख रुपये और दूल्हे के गले से सोने की चेन भी छीन ली गई। हालांकि पुलिस ने लूट की बात को गलत बताया है।

निगोहां के पटसा गांव निवासी रिंकू के छोटे भाई रामचंद्र की बरात अमजादपुर गांव निवासी फूलचंद के घर पहुंची थी। रात करीब 11 बजे जयमाल की तैयारी हो रही थी। इसी दौरान डीजे पर डांस करते समय लड़की पक्ष के कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। रिंकू ने मामला शांत कराने की कोशिश की तो युवक उससे भिड़ गए और मारपीट करने लगे।

रिंकू की मदद के लिए उनके रिश्तेदार सोनू (निवासी पीजीआई बिरूरा) और इंद्रजीत (निवासी चुरुआ, बछरावां रायबरेली) पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। रिंकू का आरोप है कि इस दौरान उसकी जेब में रखे डेढ़ लाख रुपये और दूल्हे के गले की सोने की चेन छीन ली गई।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल