पीलीभीत
पीलीभीत पालिका, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने शनिवार को समाजवादी पार्टीपीलीभीत के सपा कार्यालय में ताला तोड़कर प्रशासन ने कराया खाली (सपा) का कार्यालय खाली करा दिया। कार्रवाई के दौरान कार्यालय का ताला तोड़कर भीतर रखा सामान बाहर निकलवाया गया और उसके बाद प्रशासनिक टीम ने अपने ताले लगा दिए। पूरी प्रक्रिया के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
पुलिस के अनुसार, नगर पालिका ने इस संपत्ति को वर्ष 2005 में नकटा दाना चौराहे पर स्थित अधिशासी अधिकारी के आवास को सपा कार्यालय के रूप में 150 रुपये मासिक किराए पर आवंटित किया था। हालांकि, आवंटन प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुरूप न होने के कारण 12 नवंबर 2020 को इसे रद्द कर दिया गया था।
कार्यालय को खाली कराने के लिए प्रशासन ने कई बार नोटिस जारी किए थे, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर अंततः शनिवार को यह कार्रवाई की गई।



