Home / राज्य / उन्नाव में हाईवे पर बड़ा हादसा, बेकाबू डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों की ली जान चालक फरार 

उन्नाव में हाईवे पर बड़ा हादसा, बेकाबू डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों की ली जान चालक फरार 

 

उन्नाव 

उन्नाव के दही थाना क्षेत्र में लखनऊ–कानपुर हाईवे पर शनिवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार और बेकाबू डंपर ने बाइक सवारों को रौंद दिया और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया है और मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है। दही थाना इंचार्ज ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान रिंकू पुत्र छोटेलाल, नीरज पुत्र पुत्तीलाल और चंदन निवासी शिवनगर के रूप में हुई है तीनों युवक मधुमक्खी पालन का काम करते थे और शाम को अपने काम से लौट रहे थे। इसी दौरान मुर्तजानगर नहर के पास तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने तीनों को रौंद डाला। हादसे में रिंकू और नीरज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चंदन ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना इंचार्ज के अनुसार, अज्ञात डंपर चालक की तलाश तेज कर दी गई है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी चालक की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल