लखनऊ
बाबू सुंदर सिंह ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स (BSSGI) में 01 दिसंबर से रूसी भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। दीप – प्रज्जवलन के पश्चात महानिदेशक प्रो. डॉ. के. के. सिंह ने रूसी भाषा की वैश्विक उपयोगिता और विद्यार्थियों के भविष्य में इसके महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में रूस से आई रूसी भाषा विशेषज्ञ प्रो. श्मेलेवा नतालिया व्लादिमीरोव्ना का स्वागत संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती रीना सिंह ने शॉल और पुष्प–गुच्छ भेंट कर किया।प्रो-नतालिया व्लादिमीरोव्ना ने विद्यार्थियों को रूसी भाषा, साहित्य,संस्कृति और इतिहास की समृद्ध परंपरा से परिचित कराया।समारोह का मुख्य आकर्षण Nizhny Novgorod State Pedagogical University (Russia) और BSSGI के मध्य हुआ MOU Signing रहा, जो दोनों संस्थानों के शैक्षणिक सहयोग, छात्र–विनिमय और संयुक्त अनुसंधान कार्यक्रमों को नई दिशा देगा।
चेयरमैन इंजीनियर आनंद शेखर सिंह ने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को रूसी भाषा सीखकर अंतरराष्ट्रीय अवसरों का लाभ उठाने और वैश्विक मंच पर अपनी पहचान स्थापित करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
कार्यक्रम में रूसी भाषा के विज्ञान,तकनीक,अंतरिक्ष अनुसंधान, उच्च शिक्षा और वैश्विक करियर में महत्व को भी रेखांकित किया गया।
समापन अवसर पर फ़ार्मेसी निदेशक डॉ. आलोक कुमार शुक्ला ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित होगा।







