Home / राज्य / क्षेत्र पंचायत सदन में 20 करोड़ का बजट पारित, विकास कार्यों पर बनी सहमति

क्षेत्र पंचायत सदन में 20 करोड़ का बजट पारित, विकास कार्यों पर बनी सहमति

 

लक्ष्मीपुर से श्रीनरायन गुप्ता

क्षेत्र पंचायत लक्ष्मीपुर की कार्ययोजना की बैठक शनिवार को ब्लॉक सभागार में सम्पन्न हुई, जिसमें आगामी वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 20 करोड़ रुपये के बजट प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अंजली पाण्डेय ने की। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी उपस्थित रहे। संचालन बीडीओ मृत्युंजय यादव ने किया।

बैठक में जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा ग्राम प्रधानों से विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्ताव लिए गए, जिन पर क्रमवार चर्चा हुई। वर्ष 2026–27 के लिए राज्य वित्त एवं केंद्रीय वित्त मद में 2 करोड़, पंद्रहवें वित्त आयोग में 90 लाख तथा मनरेगा के तहत 18 कार्यों के लिए बजट प्रस्तावित किया गया।

सदन में आजीविका मिशन, रवि फसल, मनरेगा, पेंशन योजनाएं, कायाकल्प, महिला कल्याण, मत्स्य पालन, कच्चे संपर्क मार्ग, नाली व इंटरलॉकिंग सहित विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई।

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियां बिना भेदभाव के पात्रों तक पहुँच रही हैं। गांवों में दिख रहा विकास सरकार की पारदर्शी कार्यप्रणाली का परिणाम है। उन्होंने कहा कि खुली बैठक में जनप्रतिनिधियों से सुझाव लेकर विकास का खाका तैयार किया जाना लोकतांत्रिक पारदर्शिता का प्रतीक है।अध्यक्षता कर रहीं ब्लॉक प्रमुख अंजली पाण्डेय ने कहा कि विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की संयुक्त जिम्मेदारी है। सभी को ईमानदारी से कार्ययोजना लागू करनी चाहिए, ताकि गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि संतोष पाण्डेय, बीडीओ मृत्युंजय यादव, गुड्डू सिंह, चंद्रप्रकाश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य रामसेवक जायसवाल, जमीउल्लाह खां, अनवर अली, प्रधान संघ अध्यक्ष अखिलेश चौधरी, एडीओ पंचायत दिनेश पाठक सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल