फर्रुखाबाद
रामगंगा नदी पर बने पुल की हालत काफी जर्जर है, 1 साल से रिपेयरिंग का काम चल रहा है लेकिन लोक निर्माण विभाग को सफलता नहीं मिली, हर बार मरम्मत होती है और हर बार खराब हो जाता है , यह मुख्य मार्ग फर्रुखाबाद से शाहजहांपुर और हरदोई को जोड़ता है ,
लोगों को 8 किलोमीटर तक पैदल चलकर यात्रा करनी पड़ रही है, क्योंकि सहालक चल रही है , इसमें लोग समय से पहुंचाना चाहते हैं इसलिए पैदल चलकर तीनों जिलों की यात्रा कर रहे हैं , लोगों को लॉकडाउन वाली याद आने लग रही है , सर कंधे और हाथ में सामान लेकर आ और जा रहे हैं , जिन नई नवेली दुल्हनों को सुबह 10:00 बजे अपने ससुराल पहुंचना है वह रात में 3:00 बजे पहुंच रही हैं , लोक निर्माण विभाग आम जनता का सुनने वाला नहीं है ,
दूसरी तरफ हरदोई से फर्रुखाबाद मार्ग को जोड़ने वाले शाहाबाद के पास 5 साल से पुलिया खराब पड़ी है ,वहां भी घंटों जाम लगता है लोक निर्माण विभाग 5 साल से पुलिया का निर्माण नहीं कर रहा है और जब गाने की पेराई होती है तो चीनी मिल वाले पुलिया के किनारे मिट्टी डालकर गाना ले जा रहे हैं और काम चला रहे हैं ,
कुछ दिन पहले ही फर्रुखाबाद में पांचाल घाट पुल गंगा नदी पर खराब हो गया था , पुल के ऊपर सरिया दिख रही थी मा० उच्च न्यायालय इलाहाबाद के एक वकील साहब रात के 9:00 बजे इसी पुल पर फंस गए थे , उन्होंने प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को फटकार लगाई थी बड़ा हंगामा हुआ था, वकील साहब ने तीनों लोगों से कहा था एक महीने के अंदर जीर्ण-शीर्ण नहीं हुआ तो सबक सिखा देंगे, मा० उच्च न्यायालय इलाहाबाद के हस्तक्षेप के बाद एक महीने के अंदर पुल मरम्मत किया गया ।



