Home / राज्य / गाजियाबाद–कानपुर के दो एफएसडीए अधिकारी लापरवाही के कारण निलंबित, साथ ही भ्रष्टाचार के आरोप

गाजियाबाद–कानपुर के दो एफएसडीए अधिकारी लापरवाही के कारण निलंबित, साथ ही भ्रष्टाचार के आरोप

 

लखनऊ

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने गाजियाबाद के सहायक आयुक्त खाद्य अरविंद कुमार यादव और कानपुर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल पाल को निलंबित कर दिया है। दोनों अधिकारियों पर विभागीय कार्यों में लापरवाही और भ्रष्टाचार से जुड़े गंभीर आरोप लगाए गए हैं

निलंबन अवधि के दौरान अरविंद कुमार यादव को एफएसडीए मुख्यालय से संबद्ध किया गया है, जबकि अनिल पाल को मंडलीय कार्यालय लखनऊ से संबद्ध किया गया है। अनिल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

अरविंद कुमार यादव पर आरोप है कि अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों से उनका तालमेल ठीक नहीं था। उन्होंने अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए मनमाने ढंग से खाद्य कारोबारियों की दुकानों और गोदामों पर छापेमारी की। विभाग ने उनकी इन कार्रवाइयों को नियमों के विपरीत और संदिग्ध माना है। उन पर गाजियाबाद में खाद्य गुणवत्ता सुधारने में विफल रहने, मिलावटखोरों पर कार्रवाई न करने और अनावश्यक उत्पीड़न कर विभाग की छवि खराब करने के आरोप भी लगाए गए हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल