Home / राज्य / सरदार पटेल सोन्धी इण्टर कालेज लक्ष्मीपुर में स्काउड गाइड कार्यशाला में देश सेवा का जज़्बा,आवश्यक डा ओमप्रकाश चौधरी 

सरदार पटेल सोन्धी इण्टर कालेज लक्ष्मीपुर में स्काउड गाइड कार्यशाला में देश सेवा का जज़्बा,आवश्यक डा ओमप्रकाश चौधरी 

 

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

सरदार पटेल इंटर कॉलेज सोंधी लक्ष्मीपुर में 8 दिसंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित तीन दिवसीय स्काउड गाइड कार्यशाला बुद्धवार को समापन हुआ। इस कार्यशाला का उद्देश्य स्काउड गाइड स्वयं सेवकों में समाज सेवा और राष्ट्र सेवा की भावना को मजबूत करना था।प्रवंधक डा ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि तीन दिनों तक चले प्रशिक्षण सत्रों में बच्चों ने न केवल अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व कौशल सीखे, बल्कि उन्होंने यह भी जाना कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज और देश के प्रति उनकी क्या भूमिका होती है।

कार्यशाला में प्रशिक्षक देवानन्द भारती,श्याम जायसवाल, रिया जायसवाल और रीतेक अग्रहरि ने प्रतिभागियों को स्काउडिंग की मूल अवधारणाओं, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, टीम वर्क, सेवा भाव और राष्ट्रभक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षकों ने बताया कि स्काउड गाइड आंदोलन का मूल उद्देश्य समाज के लिए तैयार ऐसे युवाओं का निर्माण करना है, जो हर परिस्थिति में सेवा के लिए तत्पर रहें।

स्काउड गाइड मास्टर डॉ.राघवेंद्र प्रताप सिंह की देखरेख में आयोजित इस कार्यशाला ने बच्चों के व्यक्तित्व विकास में नई ऊर्जा का संचार किया।प्रशिक्षण के दौरान बच्चों ने सामाजिक कर्तव्यों,पर्यावरण संरक्षण,स्वच्छता अभियान, जरूरतमंदों की मदद जैसी गतिविधियों को सीख कर “सेवा ही परम धर्म”की भावना को आत्मसात किया।

समापन समारोह में कॉलेज प्रबंधक डॉ. ओमप्रकाश चौधरी, प्रिंसिपल आर. पी. चौधरी तथा जिला संगठन आयुक्त शशांक गुप्ता ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउड गाइड प्रशिक्षण बच्चों को समाज और राष्ट्र को नजदीक से समझने का अवसर देता है। यह प्रशिक्षण बच्चों में अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व के गुण विकसित करता है, जो आगे चलकर उन्हें एक आदर्श नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि देश सेवा केवल सीमा पर खड़े सैनिकों का धर्म नहीं है, बल्कि हर नागरिक अपने स्तर से समाज में सकारात्मक योगदान देकर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बन सकता है। तीन दिवसीय इस कार्यशाला ने बच्चों में सेवा, सहानुभूति और देशभक्ति का जो बीज बोया है, वह भविष्य में समाज और राष्ट्र के उत्थान में महत्त्वपूर्ण योगदान देगा।

कार्यक्रम में शमीमा खान, रसिदा खान, अनन्या वर्मा, कनीला, कल्पना, अमित, नजमा, अभय, शिवम, मो. समीर सहित कई शिक्षकों, प्रतिभागियों और अभिभावकों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी गरिमामय बनाया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल