लखनऊ
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में वरिष्ठ अधिवक्ता (सीनियर एडवोकेट) नामित किए जाने संबंधी अधिसूचना को चुनौती दी गई है। इस संबंध में अधिवक्ता अनुपम मेहरोत्रा ने याचिका दायर की है, जिस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए 90 वकीलों को मामले में पक्षकार बनाया है।
कोर्ट ने सभी 90 वकीलों तथा हाईकोर्ट प्रशासन को ईमेल के जरिए नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है और चार हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में घोषित कई वकील निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करते। साथ ही, यह भी कहा गया है कि कई नाम एक ही एएफआर (A.F.R.) में प्रकाशित किए गए हैं, जो प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है। अब अदालत इस पूरी प्रक्रिया की विधिकता पर विस्तृत सुनवाई करेगी।




