Home / राज्य / महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज में सामूहिक विवाह की तैयारी तेज,चार सौ जोड़े लेगे सात फेरे,विधायक ऋषि त्रिपाठी बनेगे साक्षी अधिकारी युद्धस्तर पर जुटे

महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज में सामूहिक विवाह की तैयारी तेज,चार सौ जोड़े लेगे सात फेरे,विधायक ऋषि त्रिपाठी बनेगे साक्षी अधिकारी युद्धस्तर पर जुटे

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता

महराजगंज जनपद में लक्ष्मीपुर विकास खंड क्षेत्र में स्थित महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज में शनिवार सामूहिक विवाह समारोह में नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी चार सौ जोड़े के सात फेरे के साक्षी बनेगे इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक तैयारियाँ तेज हो गई हैं। अधिकारी और संबंधित विभागों के कर्मचारी आयोजन स्थल पर लगातार दौरा कर रहे हैं तथा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

समारोह में शामिल होने वाले जोड़ों के पंजीकरण, सुरक्षा व्यवस्था, पंडाल सज्जा, भोजन प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाओं की रूपरेखा को लेकर बैठकें लगातार जारी हैं। अधिकारी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सभी सुविधाएँ समय पर उपलब्ध हों और प्रतिभागियों तथा उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कार्यक्रम स्थल पर बिजली, पानी, साफ–सफाई और बैठने की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।साथ ही, महिला और पुरुषों के लिए अलग–अलग काउंटर, चिकित्सा सहायता तथा आपातकालीन सेवाओं की भी तैयारी की जा रही है।

 

जिला प्रशासन के अनुसार, सरकार की सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित होने वाले इस समारोह में लक्ष्मीपुरषसे 51 जोड़े,नौतनवा से 223 जोड़,बृजमनगंज-धानी और,फरेन्दा से बड़ी संख्या में लाभार्थियों के शामिल होगें। इसलिए सभी विभागों को तालमेल बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया गया है।लक्ष्मीपुर बीडीओ मृत्युंजय यादव ने बताया कि सभी तैयारियाँ पूरी कर गई है।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी होगें।जिनके निर्देशन में इस समारोह को गरिमापूर्ण तथा सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराया जाएगा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल