वृंदावन
महिलाओं व किशोरियों के विरुद्ध अनर्गल टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई में फंसे अनिरुद्धाचार्य इस बार मीडिया पर भड़क गए। सीजेएम कोर्ट के वाद दर्ज करवाने के बाद कथा वाचक ने रविवार को एक वीडियो जारी कर मीडिया को मंथरा तक कह दिया । उनके बयान की काफी आलोचना हो रही है। गौरी गोपाल आश्रम के संस्थापक एवं कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य ने आश्रम से जारी इस वीडियो में कहा कि मीडिया का एक हिस्सा उन्हें बदनाम कर रहा है। उन्होंने थाने जाकर खुद पता किया है, उनके विरुद्ध कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है । मीडिया झूठ बोलती है और मंथरा का काम कर रही है।






