Home / राज्य / कानपुर IIT को पूर्व छात्रों की बड़ी गुरु दक्षिणा, 11 करोड़ रुपये का दान

कानपुर IIT को पूर्व छात्रों की बड़ी गुरु दक्षिणा, 11 करोड़ रुपये का दान

कानपुर

आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्रों (आईआईटियंस) ने अपने संस्थान को गुरुदक्षिणा स्वरूप 11 करोड़ रुपये का दान दिया है। यह धनराशि कैंपस में छात्र जीवन को बेहतर बनाने, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सामुदायिक सहभागिता से जुड़े कार्यों पर खर्च की जाएगी।

इस राशि से स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर (SAC) के एक्सटेंशन ऑडिटोरियम का निर्माण, मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र की स्थापना, तथा नए छात्रावासों से जुड़ी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। संस्थान प्रशासन के अनुसार, यह पहल छात्रों के समग्र विकास और बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल