Home / राज्य / लखनऊ–वाराणसी हाईवे पर घने कोहरे से भीषण हादसा, दो की मौत, 10 घायल  

लखनऊ–वाराणसी हाईवे पर घने कोहरे से भीषण हादसा, दो की मौत, 10 घायल  

अमेठी

लखनऊ–वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह घने कोहरे के चलते बड़ा सड़क हादसा हो गया। मुसाफिरखाना नगर क्षेत्र में मंगलम स्कूल के पास कम दृश्यता के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार अमेठी रोड ओवरब्रिज पर चार ट्रक, एक कार और हरदोई डिपो की जनरथ बस घने कोहरे की वजह से एक-दूसरे से टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कई यात्री उनमें फंस गए।

सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य के लिए तीन हाइड्रा और चार जेसीबी मशीनें लगाई गईं। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन ने कोहरे के मौसम में वाहन चालकों से सावधानी बरतने और धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल