Home / राज्य / ग्राम प्रधान बोकवा रामनाथ बर्मा ने जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किए

ग्राम प्रधान बोकवा रामनाथ बर्मा ने जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किए

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

कड़ाके की ठंड को देखते हुए लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बोकवा में गरीब और जरूरतमंद ग्रामीणों के लिए राहत का सराहनीय प्रयास किया गया। ग्राम प्रधान रामनाथ वर्मा द्वारा अपने निजी खर्च से लगभग डेढ़ सौ जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी और उन्होंने ग्राम प्रधान के इस मानवीय कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

कंबल वितरण कार्यक्रम ग्राम पंचायत बोकवा के विभिन्न टोला-मोहल्लों में आयोजित किया गया, जहां बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगों एवं असहाय लोगों को प्राथमिकता के आधार पर कंबल दिए गए। ठंड के इस मौसम में कंबल वितरण से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। कई बुजुर्गों ने बताया कि बढ़ती ठंड में कंबल मिलना उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान रामनाथ वर्मा ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष शीत ऋतु के दौरान वह अपने सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल वितरित करते हैं। उनका मानना है कि समाज के कमजोर वर्ग की मदद करना सबसे पुनीत कार्य है और इससे आत्मिक संतोष मिलता है। ग्राम प्रधान ने यह भी कहा कि आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्य लगातार किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत के कई सम्मानित लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने ग्राम प्रधान के इस नेक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यों से समाज में आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को धन्यवाद देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।

ग्राम पंचायत बोकवा में किया गया। यह कंबल वितरण कार्यक्रम न केवल जरूरतमंदों के लिए राहत बना, बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया कि यदि जनप्रतिनिधि चाहें तो अपने स्तर से भी जनकल्याण के कार्य किए जा सकते हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल