Home / राज्य / ग्राम प्रधान राजधानी अमन शुक्ला ने विधायक ऋषि त्रिपाठी को भेंट की बजरंगबली की मूर्ति

ग्राम प्रधान राजधानी अमन शुक्ला ने विधायक ऋषि त्रिपाठी को भेंट की बजरंगबली की मूर्ति

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

लक्ष्मीपुर ब्लाक परिसर में ग्राम प्रधान राजधानी अमन शुक्ला ने नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें भगवान बजरंगबली की प्रतिमा भेंट की। इस अवसर पर धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक मूल्यों का सुंदर संगम देखने को मिला।

ग्राम प्रधान अमन शुक्ला ने बताया कि बजरंगबली शक्ति, भक्ति और विश्वास के प्रतीक हैं, और यह प्रतिमा क्षेत्र में सुख-समृद्धि व सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देती है। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने इस सम्मान के लिए ग्राम प्रधान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय गणमान्य लोग एवं समर्थक भी उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने की बात कही।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल