Home / राज्य / बुलंदशहर में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, पूर्व विधायक के भतीजे की पीट-पीटकर हत्या,पैमाइश के दौरान हुआ था विवाद

बुलंदशहर में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, पूर्व विधायक के भतीजे की पीट-पीटकर हत्या,पैमाइश के दौरान हुआ था विवाद

बुलंदशहर

यूपी के बुलंदशहर जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र में रविवार देर शाम जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव ग्यासपुर के निकट स्थित एक बाग की पैमाइश के दौरान दबंगों ने बसपा के पूर्व विधायक मरहूम हाजी अलीम के भतीजे सूफियान (43) की लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हमले में सूफियान का बड़ा भाई अकरम (45) गंभीर रूप से घायल हो गया।

पैमाइश के दौरान भड़का विवाद

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा के पास स्थित बाग की भूमि को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार को सूफियान और अकरम बाग की पैमाइश कराने मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गई।

आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने सूफियान और अकरम पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर परिजन दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने सूफियान को मृत घोषित कर दिया। अकरम की हालत गंभीर होने पर उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। सूफियान की मौत की खबर फैलते ही जिला अस्पताल में समर्थकों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हालात को देखते हुए जिला अस्पताल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। तनाव को देखते हुए कई थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल