Home / राज्य / डा गोरखनाथ पटेल के अनुज द्वारा जरूरतमंदों में बांटे गए कंबल, समाजसेवा की मिसाल बने राजकुमार पटेल

डा गोरखनाथ पटेल के अनुज द्वारा जरूरतमंदों में बांटे गए कंबल, समाजसेवा की मिसाल बने राजकुमार पटेल

 

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

क्षेत्र में शीतलहर को देखते हुए बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. गोरक्षनाथ पटेल के अनुज राजकुमार पटेल द्वारा गुरूवार को राजपुर मुड्ली अपने आवास पर सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान ठंड से प्रभावित गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।

कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान राजकुमार पटेल ने कहा कि “समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।

ठंड के मौसम में किसी को राहत पहुंचाना ही सबसे बड़ी सेवा है।”

स्थानीय लोगों ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और दूसरों को भी मदद के लिए प्रेरित करते हैं।

कंबल वितरण कार्यक्रम में सतीश पटेल’विनय कुमार मिश्र सहित अनेक गणमान्य लोग व ग्रामीण मौजूद रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल