Home / राज्य / पंचायत का अनोखा फरमान, दो पत्नियों में फंसे पति का हुआ हफ्तावार बंटवारा, संडे बना ‘आजादी दिवस’  

पंचायत का अनोखा फरमान, दो पत्नियों में फंसे पति का हुआ हफ्तावार बंटवारा, संडे बना ‘आजादी दिवस’  

रामपुर 

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक ऐसा अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है। यहां पंचायत ने जमीन, मकान या दुकान का नहीं, बल्कि एक जिंदा पति का बंटवारा कर दिया। सुनने में यह किसी फिल्मी कहानी जैसा लगता है, लेकिन नागलिया आकिल गांव में यह फैसला हकीकत बन चुका है।

मामला थाना अजीम नगर क्षेत्र का है, जहां एक व्यक्ति की जिंदगी उस वक्त मजाक बन गई, जब उसकी दो-दो पत्नियां आमने-सामने आ गईं। एक पत्नी से उसकी अरेंज मैरिज हुई थी, जबकि दूसरी से उसने लव मैरिज की थी। दोनों ही पत्नियां पति पर अपना-अपना हक जताने लगीं और उसे अपने साथ रखने की जिद पर अड़ गईं।

घर-घर का झगड़ा बना मोहल्ले का तमाशा

——————————————–

पति को लेकर आए दिन घर में झगड़े होते थे। हालात ऐसे बन गए कि पड़ोसियों के लिए यह रोज़ का मनोरंजन बन गया। विवाद बढ़ता देख आखिरकार दोनों पत्नियां पति को साथ लेकर थाना अजीम नगर पहुंच गईं और पुलिस के सामने अपनी-अपनी फरियाद रख दी।

फरियाद सुनकर पुलिस भी कुछ देर के लिए हैरान रह गई। कोतवाल साहब के सामने सवाल था—इस अनोखे विवाद का हल आखिर निकाला कैसे जाए? काफी माथापच्ची के बाद पुलिस ने मामला गांव की पंचायत के हवाले कर दिया।

पंचायत में निकला फिल्मी समाधान

————————————-

गांव में पंचायत बैठी, जिसमें पति, दोनों पत्नियां और उनके परिजन मौजूद रहे। लंबी बहस और चर्चा के बाद पंचायत ने जो फैसला सुनाया, उसने सभी को चौंका दिया।

पंचायत ने पति का हफ्तावार बंटवारा कर दिया

————————————————-

फैसले के मुताबिक:

सोमवार, मंगलवार और बुधवार: पहली पत्नी के साथ

गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार: दूसरी पत्नी के साथ

रविवार: पति का “आजादी दिवस”, यानी वह जहां चाहे, जैसे चाहे रह सकता है

इस फैसले को पंचायत ने लिखित रूप में दर्ज किया और पति व दोनों पत्नियों से हस्ताक्षर भी करा लिए।

इलाके में बना चर्चा का विषय

——————————-

पंचायत का यह अनोखा फरमान अब पूरे इलाके में चर्चा का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है। फिलहाल पंचायत के फैसले के बाद पति और दोनों पत्नियां अपने-अपने घर लौट गए हैं, लेकिन लोग अब भी यही पूछ रहे हैं—

“भला ऐसा इंसाफ भी होता है

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल