नई दिल्ली
मिर्जापुर में जिम के माध्यम से कथित धर्मांतरण कराने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। 25 हजार के इनामी और मुख्य आरोपी इमरान को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार इमरान दुबई भागने की तैयारी में था। मामले में यह सातवीं गिरफ्तारी है। इससे पहले जीआरपी के एक सिपाही सहित छह आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
पुलिस जांच में सामने आया कि KGN 1, 2, 3, आयरन फायर और बी फिट जिम के जरिए युवतियों से दोस्ती की जाती थी। बाद में बातचीत बढ़ाकर उन्हें घुमाने, दरगाह ले जाने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जाता था। इनकार करने पर वीडियो वायरल करने और पैसे मांगने की धमकी दी जाती थी।
पुलिस को आरोपियों के मोबाइल से 50 से अधिक युवतियों की तस्वीरें मिली हैं। इमरान के भाई लकी पर भी 25 हजार का इनाम घोषित है, जो अभी फरार है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।






